थाठीपुर गुलागाचंद की बागीची जैन मंदिर में मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि
*आत्म सुख को पाने के लिए भावना योग करना जरूरी*
राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर ससंघ के आज थाठीपुर में मंगल प्रवेश व प्रवचन हुए
ग्वालियर- जिस व्यक्ति की जैसी भावना होती है। उसके अनुरूप ही उसका हित अहित होने लगता है। चेतन मन को अवचेतन मन नहीं संचालित करता है। हमारी भावनाएं ही अच्छे बुरे जीवन का निर्धारण करती है। जो व्यक्ति आत्म सुख को पाना चाहते हैं उन्हें भावना योग का अभ्यास निरंतर करते रहना चाहिए। भावना का प्रभाव हमारे शरीर पर किस तरह पड़ता है। इसको हम प्रत्यक्ष रूप से जब किसी व्यक्ति को गुस्सा आता है या जब वह शांत मुद्रा में होता है उसके शरीर में स्पष्ट रूप से परीलक्षित होते देख सकते हैं। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने आज मंगलवार को थाठीपुर स्थित गुलाबचंद की बागीची जैन मदिर में मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। क्षुल्लक विश्वत्तर महाराज मोजूद थे। मुनिश्री के चरणो में प्रबंध समिति के अघ्यक्ष रविन्द्र सिंघई, उपाध्यक्ष पियूष सिंघई, सचिव नरेन्द्र जैन, सहसचिव रविंद्र सिघई, कोषाध्यक्ष वज्रसेन जैन भेंटकर आशीर्वाद लिया।
*मन के हारे हार है, मन के जीते जीत-मुनिश्री विजयेश सागर*
मुनिश्री वियजेश सागर महाराज ने कहा कि व्यक्ति का जब आत्मबल सुदृढ़ होता है तो बड़ी से बड़ी विपत्तियों से लड़ने की क्षमता स्वयमेव ही आ जाया करती है और इसके विपरीत हमारी सोच नकारात्मक होती है या निराशावादी होती है तो थोड़ी सी भी विपत्ति आने पर वह घबरा जाता है। जिसकी मन की शक्ति सुदृढ़ होती है वह अपनी मंजिल प्राप्त कर लेता है। वैसे भी कहा गया है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। भावना योग करने से आत्मबल तो बढ़ता ही है इसके साथ ही इंद्रियों पर कैसे विजय प्राप्त की जाए उसकी कला से भी व्यक्ति पारंगत हो जाता है।
*मुनिश्री का मंगल प्रवेश हुआ, रंगोली और पाद प्रक्षालन व आरती उतारी*
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि राश्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ मंगलवार को सुबह मुरार से पद विहार कर थाठीपुर स्थित गुलाबचंद्र की बागीची जैन मंदिर में गाजे बाजे के साथ समाजजनों ने मंगल प्रवेश कर अगवानी की। राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज जिन मार्गो से निकाले उस मार्ग पर संतरागी फूलों और रंगो से रंगोली सज्जकर जैन समाज के श्रद्धालृओ ने पाद प्रक्षालन और आरती उतारी के अर्शीवाद लिया।
*मुनिश्री का 49 वां जन्म अवतरण दिवस 7 मार्च को लोहमंडी में मनेगी*
*दिगंबर लाला गोकुलचंद जैन मदिर लोहमंडी समिति मुनिश्री का 49 वां जन्म अवतरण मनायऐगी*
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि उप ग्वालियर लोहमंडी स्थित लाला गोकुलचंद जैसवाल श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायती समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज का 49 वां जन्म (अवतरण) दिवस मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विश्वत्तर सागर महाराज के पावन सानिध्य 7 मार्च 2020 को दोपहर-1 बजे से उपग्वालियर जैन मंदिर के प्रगांण में बडे उत्सव और धूमधाम के साथ बनाया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में बाहर से श्रद्धालुगण पहुचेगे।
*सचिन जैन आदर्ष कलम (प्रवक्ता जैन समाज ग्वा.) मो..* 9575360544.7974836323