कार्यक्रम-पंचकल्याण महोत्सव से प्रतिष्ठा होकर आई भगवान वासपूज्य व नेमिनाथ की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली..!
*जैन समाज ने नवीन भगवान तीर्थंकरों की पालकी शोभायात्रा निकाली*
श्रद्धालुओ ने भगवान वासपूज्य व नेमिनाथ की आरती उतारी कर भव्य आगवानी
प्रतिष्ठा होकर आई भगवान तीर्थंकरों के जैन समाज के श्रद्धालुओ ने दर्शन किए
ग्वालियर- श्री दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ वरैया जैन भवन दाना ओली में आज शनिवार को पंचकल्याण महोत्सव से प्रतिष्ठा होकर आई श्री 1008 भगवान वासपूज्य नाथ एवं श्री 1008 भगवान नेमिनाथ तीर्थंकरों के जिनबिम्बों प्रतिमाओ को पालकी में विराजमान कर गाजेबाजे के साथ पालकी शोभायात्रा मामा का बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई।
*शोभयात्रा में महिलाओ ने मंगल कलश से आगवानी की, डाडिया नृत्य किया*
पालकी शोभायात्रा मामा का बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ शुरू होकर माधौगंज, महाराज बाडा, मोर बाजार से होती हुई कार्यक्रम स्थल दाना ओली स्थित दिगंबर जैन भवन दानाओली पहुची। शोभाया़त्रा में महिलाएं केशरिया साॅडी में मंगल कलश लेकर चल रही थी। महिलाएं भक्ति भजनो के साथ डाडिया नृृत्य व पुरूष लोगो कंधे पर भगवान की पालकी लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थें। जैन समाज के लोगो ने घर के आगे भगवान की भव्य आरती उतार कर दर्शन किए। इस मोके पर समाज के लालमणि वरैया, हीरालाल वरैया, राजकुमार जैन, राजेंद्र जैन, संजय मणि जैन, आदि उपस्थित थे।
*भगवान का अभिषेक व शांतिधार की, महिलाओ मंगल कलश की स्थापना*
जैन समाज प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विधानचार्य पं0 सुनील कुमार भाडरी ने मंत्रउच्चरण के साथ नवीन भगवान वासपूज्य नाथ व नेमिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधार ईजी, भरत जैन अमित जैन अकिंत जैन ने भक्तिभाव के जयकारो के साथ की। पंच वालयती विधान के मंढ़ने पर मुख्य मंगल कलश डाॅ सरोज जैन, राखी जैन ने स्थापना की। पंच वालयती विधान महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियो ने केशरिया वस्त्र धारण कर संगीतकार अनुपमा जैन के भजनो पर अष्ट्र द्रव्य से भक्तामर महिमा का गुणगान करते हुए भगवान के चरणो में महाअर्घ्य मढ़ने पर समर्पित किए। भगवान वासपूज्य नाथ का जन्मोत्सव पालना झूलकर धूमधाम के साथ मनाया गया।
*विश्व शांति यज्ञ के उपरांत वेदी प्रतिमाएं विराजित*
विधान के उपरांत शांति यज्ञ किया। नवीन भगवान की प्रतिमाओ को ईजी, भरत जैन डाॅ सरोज जैन अमित जैन राखी जैन अकिंत जैन परिवार ने वेदी में नवीन कमलासन पर विराजित की। पंडित सुनील भंडारी एवं चंद्रप्रकाश जैन चंदर का शॉल से सम्मानित किया।
सचिन जैन (आदर्ष कलम) प्रवक्ता जैन समाज ग्वा. मो...9575360544.7974836323