मुरार में दो संतो भव्य वात्सल्य महामिलन संगम का हुआ, गूंजे भक्तो के जयकारे

 


 


*मुरार में दो संतो भव्य वात्सल्य महामिलन संगम का हुआ, गूंजे भक्तो के जयकारे*


       जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि आज मुरार में राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विशोत्तर सागर महाराज का मंगल प्रवेश पर मुनिश्री अविचल सागर महाराज का भव्य वात्सल्य मिलन हुआ। जैसे ही राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज चलकर आए वैसे ही मुनि श्री अविचल सागर महाराज ने साष्टंग दण्डवत प्रणाम किया। मुनिश्री विहर्ष सागर ने उठाया और गले लगा लिया। जहाॅ अद्भूत नजरा देखकर वही काॅफी संख्या में मौजूद जैन समाज के लोगो ने गुरूदेव का मिलन देकर जयकारो से गूंज उठे व वातवरण धर्ममय हो गया। 


*मुरार में राष्ट्रसंत के मंगल प्रवेश महिलाओं और पुरुषों ने की आरती*


    राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश यात्रा सीपी कालोनी जैन मदिर से सुबह गाजे बाजे के साथ निकाली गई। यह मंगल प्रवेश जैन मदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुऐ मुरार स्थित दिगंबर पंचायती बडा जैन मदिर पहुची। राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज जिन मार्गो से निकाले उस मार्ग पर दिगम्बर जैन महिलाओ सामूहिक रूप से डाडिया एवं जैन समाज के श्रद्धालृओ ने पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी के आशीवाद लिया। 


*9 वीं मुनिदीक्षा जयंती कार्यक्रम पत्रिका विमोचन हुआ*


   जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि जैन मिलन ग्वालियर की ओर से 27 फरवरी को नई सड़क स्थित चांपबाग धर्मशाला में राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विशोत्तर सागर महाराज के पावन सानिध्य में मुनिश्री विजयेश सागर महाराज का 9 वीं मुनिदीक्षा जंयती बनाई जाऐगी। पत्रिका का विमोचन जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवान, कार्यक्रम के संयोजक रतन अजमेरा, अध्यक्ष संजीव अजमेरा, सचिव योगेश बोहरा, विनय कासलीवाल आदि ने किया। 
*सचिन जैन आदर्श कलम (प्रवक्ता जैन समाज ग्वा.) मो..* 9575360544.7974836323