जनता इण्टर कॉलेज भोपा के सेवानिवृत्त कृषि अध्यापक श्री रणवीर सिंह जी का लम्बी बीमारी के कारण

जनता इण्टर कॉलेज भोपा के सेवानिवृत्त कृषि अध्यापक श्री रणवीर सिंह जी का लम्बी बीमारी के कारण आज दिनांक 22.02.2020 को सुबह लगभग  7=00 बजे 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकेे निधन का समाचार सुनकर  विधालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विधालय में उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया
शनिवार को विधालय प्रांगण में शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए विधालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने बताया कि श्री रणवीर सिंह जी लम्बी अवधि तक शिक्षण कार्य करने के पश्चात विधालय सेवाओं से वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हो गए थे।श्री रणवीर सिंह जी सदैव शिक्षक समुदाय एवं छात्र हित में कार्य करते रहे। उनके द्वारा किए गए छात्रोपयोगी कार्यों के कारण विधालय में उनका विशिष्ट स्थान रहा है।उनके द्वारा तराशें गये छात्र राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यताओं के बल पर देश एवं समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। दोपहर को तीर्थ नगरी शुक्रताल में उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके शिक्षक पुत्र श्री राजीव कुमार द्वारा दी गई।