गोवर्धन पुलिस को मिली सफलता कोन्हई हत्या कांड के बांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

 


28 दिसंबर को भगवान सिंह की हत्या को दिया था अंजाम
आरोपी विष्णु पुत्र भान व लखन पुत्र महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार के जेल भेजा


गोवर्धन थाना पुलिस ने मुखविर की सूचना पर विगत माह पूर्व कोंनहई गांव में गोली मारकर की भगवान सिंह की  हत्या के बांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 28 दिशम्बर को गोवर्धन क्षेत्र के गांव कोंनहई में आपसी विवाद के चलते गोली मारकर भगवान सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिस घटना में आरोपी भान सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार आरोपियो को पूर्व में जेल भेज दिया जबकि अन्य दो आरोपी बिष्णु तथा लखन को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।