विश्वस्त पत्रकार संघ भारत" द्वारा ओम प्रकाश पाण्डेय महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक मनोनीत। 

 


अजय सोलंकी, नई दिल्ली।


"विश्वस्त पत्रकार संघ भारत" द्वारा नागपुर(महाराष्ट्र) से प्रकाशित कल्पतरु पोस्ट के संपादक युवा पत्रकार ओम प्रकाश पांडेय को संगठन का "प्रदेश संयोजक महाराष्ट्र" नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक विश्वस्त पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश सम्राट द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश के संगठन अध्यक्ष पीडी सोनी की अनुशंसा पर नागपुर के युवा पत्रकार ओम प्रकाश पांडे कल्पतरु पोस्ट (संपादक) को महाराष्ट्र प्रदेश का अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।


अपने मनोनयन पर श्री पांडेय जी  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सम्राट तथा राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह सिंगर एवं पीडी सोनी का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वह प्रदेश संगठन का विस्तार करने के लिए जी जान से जुटेंगे। 


इस अवसर पर राजीव सिंह दिल्ली (प्रदेश अध्यक्ष), राज कुंद्रा हरियाणा (प्रदेश अध्यक्ष), हेमेंद्र कुमार शर्मा,सुरेंद्र मिश्रा मध्य प्रदेश (कार्यकारी अध्यक्ष),रवि ठाकुर (उपाध्यक्ष), हरीश (उपाध्याय) एवं बृजेश पाठक(सचिव) ने बधाई दी।