निर्माण एवं विकास की कडी है मजदूर, मशीनरी युग मे श्रमिकों का महत्व बढाने के लिए हुनर की आवश्यकता :विनोद गुप्ता*


*निर्माण एवं विकास की कडी है मजदूर, मशीनरी युग मे श्रमिकों का महत्व बढाने के लिए हुनर की आवश्यकता :विनोद गुप्ता


*रामपुर मनिहारान/सहारनपुर (सुशील शर्मा)*
मजदूर हमारे समाज का वह तबका है जिस पर समस्त आर्थिक उन्नति टिकी होती है, वह मानवीय श्रम का सबसे आदर्श उदाहरण है। उक्त विचार संस्थापक एनआरआई विनोद गुप्ता ने निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक् के अवलोकन करते हुए मजदूरों से बातचीत के दौरान व्यक्त किये।
दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर स्थित रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में विनोद गुप्ता चेरिटेबिल फाउंडेशन के संस्थापक एनआरआई विनोद गुप्ता व चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा, पीके अग्रवाल, जनरल एमएमआर नारंग, सुश्री तान्या शर्मा ने बिल क्लिंटन स्कूल के साइंस ब्लॉक का निरीक्षण किया। संस्थापक एनआरआई विनोद गुप्ता ने मजदूरों से बात करते हुये कहा कि जो साइंस ब्लॉक का निर्माण हो रहा है उसमें मजदूरो की अहम भूमिका है, क्योंकि वो अपना पसीना बहाकर उसको खड़ा कर रहे है। उसकी मेहनत का आंकलन करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि मजदूर सभी प्रकार के क्रियाकलापों की धुरी है। आज के मशीनी युग में भी उसकी महत्ता कम नहीं हुई है। उद्योग, व्यापार, कृषि, भवन निर्माण, पुल एवं सड़कों का निर्माण आदि समस्त क्रियाकलापों में मजदूरों के श्रम का योगदान महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि मजदूर अपना श्रम बेचता है, बदले में वह न्यूनतम मजदूरी प्राप्त करता है। उसका जीवन-यापन दैनिक मजदूरी के आधार पर होता है । जब तक वह काम कर पाने में सक्षम होता है तब तक उसका गुजारा होता रहता है । जिस दिन वह अशक्त होकर काम छोड़ देता है, उस दिन से वह दूसरों पर निर्भर हो जाता है। संस्थान के निरीक्षण के दौरान कहा कि हमे सबसे पहले यह देखना है कि एजुकेशन का स्टैण्डर्ड कैसा है और हम पढ़ाई कैसे कर रहे है। अमेरिका में सब लोग बराबर होते है, कोई जाति नही होती है। 
बिल क्लिंटन स्कूल के निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक में काम कर रहे राजमिस्त्री मैनपाल का कहना है कि वो पिछले 10 वर्षों से राजमिस्त्री का कार्य कर रहा है, उसे संस्थान में जो सुविधाये मिली है, वो कही नही मिली। राजमिस्त्री इस्लाम का कहना है कि उन्हें बेहतर खाना पीना मिल रहा है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, वो यहां पर काम करके बहुत खुश है।
उधर मजदूर घनश्याम का कहना है कि उन्हे मजदूरी के सही दाम के साथ- साथ भरपेट खाना भी मिलता है। ऐसा उन्होंने पहली बार देखा है। इस अवसर पर बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह, हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग के प्रधानाचार्य सनिश वीएम, सुभाष कटवाल, सतीश वासुदेव, सलेश कुमार, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पशरिचा, जसलीन कौर, सुधा पंवार, भावना सचदेवा, जितेंद्र कुमार एवं स्टाफ मौजूद रहा।