*14 दिसंबर को आयोजित भारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए तैयारी बैठक 10 को-*
(रैली के लिए प्रभारी संभागीय पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री,रामनिवास रावत,अशोक सिंह यादव,रामवरण गुर्जर,अशोक शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मरैया होंगे शामिल)
*भिण्ड-* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नई दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के क्रियाकलापों, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, मेंहगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों को लेकर देशव्यापी भारत बचाओ धरना आंदोलनमहारैली 14 दिसंबर को आयोजित की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली से तैयारी हेतु भेजे गए पर्यवेक्षकों में पूर्व मंत्री कार्यवाहक अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस रामनिवास रावत,पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर, अपैक्स बैंक भोपाल के अध्यक्ष अशोक सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, पर्यवेक्षक शैलेन्द्र शर्मा, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र मरैया, 10 दिसंबर को आवश्यक बैठक लेंगे।
श्री भारद्वाज ने बताया बैठक भरौली तिराहे पर उमंग वाटिका में पूर्व सांसद स्व:कालीचरण शर्मा सभागार में दोपहर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें विधयाक, पूर्व विधायक, समस्त कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा एवं विधानसभा, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल,सेक्टर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, सेवादल,युवा काँग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयू आई,आईटी सेल,पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, किसान कांग्रेस,अल्पसंख्यक, प्रकोष्ठ सहित समस्त कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आने के लिए निर्देशित किया गया है।