कांग्रेस की भारत बचाओ रैली भाजपा की जड़ें हिला देगी-भारद्वाज

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली भाजपा की जड़ें हिला देगी-भारद्वा


भिण्ड- कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में लाखों काफी संख्या में लोग भाग  लेकर पार्टी की लोकप्रियता को साबित करेंगे। रैली में भिण्ड जिले से काफी संख्या में लोग भाग लेने दिल्ली जाएंगे। यह बात आज कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कही । श्री भारद्वाज ने  कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं।


लोग बेरोजगार हो रहे हैं। युवा सड़कों पर नौकरियों के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्याज 100 रुपए किलो बिक रहा है। सरकार आंख मूंदकर सोई हुई है। देश मे किसान परेशान है कहीं किसानों को गन्ने का रेट नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की अनदेखी हो रही है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी की भारत बचाओ रैली तानाशाही वाली भाजपा नीति मोदी सरकार की  की जड़ें हिलाकर रख देगी।